नीतीश कुमार हिजाब विवाद : बिहार की राजनीति में हिजाब को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का नकाब (हिजाब) खींचने का आरोप लगा है, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि महिला नौकरी ठुकराए या “जहन्नुम में जाए”। यह घटना पटना में AYUSH डॉक्टर्स को अपॉइंटमेंट लेटर बांटते समय हुई, जहां नीतीश कुमार ने महिला के चेहरे से नकाब हटाया। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने नीतीश पर हमला बोला है, जबकि NDA ने बचाव किया। माफी की मांग तेज हो गई है, और महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर नौकरी ठुकरा दी है।
नीतीश कुमार हिजाब विवाद घटना क्या हुई?
सोमवार को पटना सचिवालय में AYUSH डॉक्टर्स को अपॉइंटमेंट लेटर वितरण कार्यक्रम था। एक मुस्लिम महिला डॉक्टर (नाम नुसरत परवीन बताया जा रहा है) नकाब पहने स्टेज पर आईं। नीतीश कुमार ने “ये क्या है?” कहते हुए उनका नकाब नीचे खींच दिया। महिला घबरा गईं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने ट्रॉमा के कारण नौकरी जॉइन करने से इनकार कर दिया।

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इसे महिला की गरिमा, स्वायत्तता और पहचान पर हमला बताया। कई देशों से भी आलोचना आई है।
गिरिराज सिंह का विवादित बयान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश का बचाव करते हुए कहा:
- “नीतीश कुमार ने कुछ गलत नहीं किया। अपॉइंटमेंट लेटर लेने आई हैं तो चेहरा दिखाना चाहिए। क्या यह इस्लामिक देश है?”
- महिला के नौकरी ठुकराने पर: “वो रिज्यूज करे या जहन्नुम में जाए, उसकी मर्जी।”
- इस बयान पर भारी आलोचना हुई। PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा: “इस आदमी के
- गंदे मुंह को सिर्फ फिनाइल साफ कर सकता है। मुस्लिम महिलाओं के हिजाब को हाथ मत लगाओ।”
विपक्ष और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया!
विपक्ष ने नीतीश से बिना शर्त माफी मांगने की अपील की:
- कांग्रेस सांसद तारिक अनवर: “ये तीसरे दर्जे के लोग हैं, सस्ती मानसिकता वाले। देश सेक्युलर है, नीतीश का काम शर्मनाक है।”
- NCP (SP) सांसद फौजिया खान: “महिला का व्यक्तिगत फैसला है कि कितना कवर करे। नकाब हटाना जैसे कपड़े उतारना है। नीतीश को पब्लिक अपॉलजी देनी चाहिए।”
- जावेद अख्तर: “नीतीश कुमार को महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। मैं पर्दा का विरोधी हूं, लेकिन यह स्वीकार नहीं कर सकता।”
- जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्लाह: “मुस्लिम महिला होने से अलग, किसी महिला के कपड़े छूना कैसे सही है?”
- कांग्रेस नेता इमरान मसूद: गिरिराज सिंह को “मेंटल सिकनेस” का इलाज कराना चाहिए।
आरजेडी, कांग्रेस, PDP समेत कई पार्टियों ने नीतीश को RSS एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया।
NDA का बचाव
- बिहार हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडे: “NDA ने हमेशा महिलाओं का सशक्तिकरण किया। नीतीश जी ने महिलाओं का सम्मान किया है।”
- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान: “नीतीश जी ने मुस्लिम बेटी से प्यार दिखाया, सफलता के बाद चेहरा दिखाना चाहते थे।”
विवाद का मौजूदा हाल
- यह विवाद चौथे दिन भी जारी है। नीतीश कुमार ने अभी तक कोई पब्लिक स्टेटमेंट या माफी नहीं दी है।
- पाकिस्तान आधारित गैंगस्टर से धमकी की खबर भी आई, जिस पर पटना पुलिस ने FIR दर्ज की।
- यह मुद्दा महिलाओं की गरिमा, धार्मिक स्वतंत्रता और सेक्युलरिज्म पर बहस छेड़ चुका है।
- नीतीश कुमार की छवि ‘सुशासन बाबू’ की हमेशा महिलाओं के हितैषी रही है
- लेकिन यह घटना उनके लिए बड़ा झटका है। क्या नीतीश माफी मांगेंगे? या विवाद और बढ़ेगा?
