Vijay Thalapathy
दक्षिण भारतीय सिनेमा और राजनीति के दो बड़े नाम Pawan Kalyan और Vijay एक बार फिर चर्चा में हैं। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तमिलनाडु में विजय और उनकी पार्टी TVK की ऐतिहासिक राजनीतिक सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें “थोड़ी जलन” महसूस होती है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।
विजय की जीत ने बदला तमिलनाडु का राजनीतिक समीकरण,
तमिल सुपरस्टार विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। कई रिपोर्ट्स के अनुसार TVK ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए बड़ा जनसमर्थन हासिल किया और राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया। विजय की इस जीत को दक्षिण भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक माना जा रहा है।
“कटआउट लगाकर जीत गए” – पवन कल्याण,
एक कार्यक्रम के दौरान पवन कल्याण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि विजय की सफलता देखकर उन्हें थोड़ा जलन होती है। उन्होंने कहा कि विजय ने कम समय में इतनी बड़ी राजनीतिक जीत हासिल कर ली, जबकि उन्होंने खुद लंबे संघर्ष के बाद राजनीति में सफलता पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन कल्याण ने कहा कि TVK ने “कटआउट और फैन फॉलोइंग” के दम पर बड़ी जीत दर्ज की।
फिल्म स्टार से मुख्यमंत्री तक का सफर,
विजय लंबे समय से तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग ने राजनीति में भी उन्हें फायदा पहुंचाया। 2026 चुनाव में उनकी पार्टी ने रिकॉर्ड वोट हासिल किए और तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति को बड़ा झटका दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार विजय अब राज्य के मुख्यमंत्री पद तक पहुंच चुके हैं, जिसे उनके समर्थक ऐतिहासिक बदलाव बता रहे हैं।
पवन कल्याण का राजनीतिक संघर्ष भी रहा लंबा,
Pawan Kalyan ने भी फिल्मों से राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने जनसेना पार्टी बनाई और कई वर्षों तक संघर्ष किया। 2024 के चुनावों में उन्हें बड़ी सफलता मिली और वह आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने।
ऐसे में विजय की तेज राजनीतिक सफलता पर उनका बयान लोगों को काफी दिलचस्प लगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान,
पवन कल्याण के इस बयान के बाद सोशल media पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए।
कुछ लोगों ने इसे दोस्ताना मजाक बताया,
जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से जोड़कर देखा। विजय और पवन कल्याण दोनों ही दक्षिण
भारत के बड़े सुपरस्टार हैं और दोनों की राजनीति में मजबूत पकड़ मानी जाती है।,
दक्षिण भारत की राजनीति में बढ़ रहा फिल्म सितारों का दबदबा,
दक्षिण भारत में फिल्मों और राजनीति का रिश्ता काफी पुराना रहा है।
एमजीआर, जयललिता, एनटीआर से लेकर अब विजय और पवन कल्याण तक,
कई सितारों ने राजनीति में बड़ी सफलता हासिल की है। विजय की हालिया जीत ने
यह साबित कर दिया कि सिनेमा स्टारडम आज भी दक्षिण भारतीय राजनीति में बड़ा असर रखता है।
read this post :यूपी में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म, नई व्यवस्था पर मंथन
